अब अपने शहर अंबरनाथ में अनुभवी डॉक्टर से कराएं एनल फिस्टुला का दर्द रहित इलाज, लेजर सर्जरी की एडवांस प्रक्रिया के साथ
भगंदर क्या है?
गुदा आहार नली का बाहरी द्वार है जिससे हम मल का त्याग करते हैं। गुदा के भीतर कई छोटी-छोटी ग्रंथियां होती हैं जो किसी कारण संक्रमित हो जाती हैं और उनमें पस जमा होने लगता है।
संक्रमित पदार्थ को बाहर निकालने की कोशिश में ग्रंथियां खुद को एक फोड़ा के रूप में विकसित कर लेती हैं। यह फोड़ा गुदा नहर के संपर्क में आता है और एक सुरंग का निर्माण करता है जिसे एनल फिस्टुला या भगंदर कहते हैं।
भगंदर किसी बड़े रोग या दीर्घकालिक आंत्र संबंधी स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। यह खुद से ठीक नहीं होता है और समय के साथ इसके लक्षण बढ़ते जाते हैं।

इलाज में होने वाले खर्च से परेशान हैं?
आज ही फॉर्म भरें और लाभ उठाएं
1. किस्तों में उपचार की सुविधा (कोई ब्याज नहीं - No cost EMI)
2. इंश्योरेंस का लाभ और पेपरवर्क
3. निदान में 30% की छूट
अंबरनाथ में भगंदर का ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर्स | Ambarnath Me Bhagandar Ke Doctors

डॉक्टर अमोल गोसावी
एमबीबीएस, एमएस – जनरल सर्जरी
अनुभव– 22 वर्ष

डॉक्टर रोजी फिलिप
एमबीबीएस, एमएस – जनरल सर्जरी
अनुभव– 16 वर्ष

डॉक्टर वैभव लोखंडे
एमबीबीएस, एमएस – जनरल सर्जरी
अनुभव– 16 वर्ष

डॉक्टर अमित मौर्य
एमबीबीएस, एमएस – जनरल सर्जरी
अनुभव– 9 वर्ष
भगंदर का इलाज करवा चुके रोगियों के रिव्यु

Ankit
doctor ne bhagandar ka ilaj bahut acche se kiya. lejar operation ke baad main 2 din baad apne college jaane laga. koi problem nahi hoti hai.

Sanjeev
bhagandar ki leser surgery bahut acchi hoti hai. mere guda se koi khoon nahi nikla aur surgery ke baad main acche se chal paa rha tha.

Title
thanks to doctor . unhone bhagandar ka operation bahut acche se kiya. laser surgery sabse accha hai
कारण:
- लंबे समय तक एक जगह बैठना
- पुरानी कब्ज
- ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना
- कम पानी पीना
- फाइबर की कमी
- गुदा क्षेत्र में चोट
- रेक्टल प्रोलेप्स
लक्षण :
- सुरंग से पस अथवा रक्त का स्त्राव होना
- गुदा क्षेत्र में खुजली
- गुदा क्षेत्र में दर्द
- गुदा क्षेत्र में जलन
- बैठने में दर्द
जोखिम कारक
- गुदा कैंसर
- धूम्रपान करना और शराब पीना
- अल्सरेटिव कोलाइटिस
- ट्यूबरकुलोसिस
- शुगर
- एचआईवी
- मोटापा
- गुदा मार्ग में कोई चोट
अंबरनाथ में भगंदर का इलाज के लिए हम ही क्यों?
एनल फिस्टुला का उचित उपचार करने के लिए सही निदान और अच्छे डॉक्टर का होना बहुत जरूरी है। साथ ही, यह ध्यान देना बहुत जरूरी है कि जहां आप सर्जरी करा रहे हैं, वहां के कर्मचारी और डॉक्टर आपके सेहत के प्रति कितने सजग हैं। अंबरनाथ में एनल फिस्टुला की सर्जरी के लिए हमारे पास बेस्ट सर्जन हैं।
अंबरनाथ में एनल फिस्टुला का इलाज के लिए लेजर सर्जरी ही क्यों?
भगंदर का इलाज के लिए कई तरह की सर्जरी हैं। ओपन ऑपरेशन, एडवांसमेंट रेक्टल फ्लैप, लिफ्ट तकनीक आदि कई इनवेसिव सर्जिकल प्रकियाओं में से एनल फिस्टुला का ऑपरेशन करने के लिए लेजर सर्जरी सबसे उत्तम तकनीक है। नीचे दिए गए फर्क देखकर आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अंबरनाथ में फिस्टुला के ऑपरेशन के लिए लेजर तकनीक का चयन करना चाहिए या नहीं।
अंबरनाथ में एनल फिस्टुला की लेजर सर्जरी | एनल फिस्टुला की अन्य इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रियाएं |
प्रक्रिया के समय कोई ब्लीडिंग नहीं | रक्तस्राव होता है |
ऑपरेशन खत्म होने के बाद जख्म भरते समय कोई दर्द नहीं, 2 दिन में जख्म काफी हद तक भर जाते हैं | रिकवरी के समय बहुत तेज दर्द, जख्म भरने में 15 दिन तक का समय लग सकता है |
पूरी प्रक्रिया 30 मिनट में खत्म हो जाती है | अधिक समय लगता है |
एक दिन में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है | हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने में 1 हफ्ते तक का समय लग सकता है |
रोगी दो दिन में अपने सभी साधारण काम कर सकता है | 15 दिन तक बेड रेस्ट की जरूरत होती है |
ऑपरेशन के बाद लैट्रिन जाने में कोई परेशानी नहीं | बहुत सी परेशानी और दर्द का सामना करना पड़ता है |
इन्फेक्शन होने की बहुत कम संभावना | इन्फेक्शन होने का ख़तरा अधिक होता है |
हमेशा के लिए बवासीर से छुटकारा | दोबारा हो सकता है |
कुल खर्च कम होता है | कुल खर्च, खानपान में बदलाव आदि मिलाकर अधिक पैसा लगता है |
खानपान में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं | बहुत परहेज करना पड़ता है |
निदान
भगंदर का निदान करने के लिए एक गुदा रोग विशेषज्ञ सर्वप्रथम गुदा की जांच करेगा और निम्नलिखित बिंदुओं की जांच करेगा:
- गुदा क्षेत्र में कोई ओपनिंग जिससे मावाद बह रहा हो
- सूजन
- ब्लीडिंग
आपका डॉक्टर लोकल एनेस्थीसिया देकर डिजिटल रेक्टल परीक्षण कर सकता है। यह एक फिजिकल एग्जाम है।
यदि डॉक्टर गुदा की बाहरी सतह पर फिस्टुला को खोज पाने में असमर्थ है तो यह गुदा के भीतर हो सकता है। इस स्थिति में निम्नलिखित जाँच किए जा सकते हैं:
- एनोस्कोपी
- फिस्टुलोग्राम (एक स्पेशल एक्स-रे तकनीक)
- एमआरआई
- सीटी स्कैन
भगंदर होने का कारण यूटीआई, कैंसर या क्रोहन रोग तो नहीं है, यह पता करने के लिए निम्नलिखित परीक्षण किए जा सकते हैं:
- ब्लड टेस्ट
- पेशाब की जाँच
- कोलोनोस्कोपी (एक लचीले उपकरण द्वारा बड़ी आंत को देखना)
अंबरनाथ में हम एनल फिस्टुला का निदान एडवांस तकनीक और लेटेस्ट उपकरणों की मदद से करते हैं। इससे सटीक नैदानिक परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
सर्जरी
भगंदर का उपचार केवल दवाइयों से नहीं किया जा सकता है। इसे ठीक करने के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होती है।
एनल फिस्टुला का लेजर उपचार एक दर्दरहित और आसान प्रक्रिया है जो केवल आधा घंटा में फिस्टुला का इलाज करती है। प्रक्रिया से पहले रोगी को लोकल/जनरल संज्ञाहरण (Anesthesia) दिया जाता है।
एक लेजर प्रोब डिवाइस की मदद से लेजर किरणों की वेवलेंथ और फ्रीक्वेंसी निर्धारित की जाती है। यह फ्रीक्वेंसी फिस्टुला के आकार और क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित होती है। इसके बाद जब रोगी एनेस्थीसिया के प्रभाव में आ जाता है तो सर्जन पूर्वनिर्धारित और नियंत्रित लेजर किरणों को फिस्टुला ट्रैक्ट पर छोड़ते हैं। लेजर बीम संक्रमित ऊतकों को संकुचित करती है और भगंदर हील हो जाता है।
एनल फिस्टुला का लेजर ऑपरेशन के बाद, लगभग आधा घंटा तक डॉक्टर रोगी को रिकवरी रूम में रखकर उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखते हैं। सब कुछ सही होने पर उसी दिन मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
अंबरनाथ में एडवांस उपकरणों से लैस हमारी प्रोक्टोलॉजी क्लीनिक एनल फिस्टुला का सबसे अच्छा उपचार प्रदान करती है। अंबरनाथ के टॉप गुदा रोग विशेषज्ञ आपका इलाज करते हैं।
अधिकतर पूछे गए प्रश्न
यदि भगंदर का ठीक से इलाज नहीं होता है तो गुदा में बार-बार फोड़ा बनता है और इससे एक जटिल मल्टी-ब्रांच फिस्टुला का निर्माण हो सकता है। इससे अधिक दर्द, त्वचा में संक्रमण, मल असंयम, रक्तस्त्राव और सेप्सिस हो सकता है।
फिस्टुलोटॉमी एनल फिस्टुला की सर्जरी हैं जिसमें भगंदर की ट्यूब को काटकर निकाल दिया जाता है। यह सर्जिकल मेथड फिस्टुला का सफल इलाज करने में सक्षम है।
इस प्रक्रिया के नुकसान में स्फिंकटर मांसपेशियों को क्षति पहुंचना और ऑपरेशन के बाद मल त्याग की प्रक्रिया को नियंत्रित कर पाने में असमर्थता शामिल है।
अंबरनाथ में आप हमारी क्लीनिक में इंश्योरेंस के तहत भगंदर का उपचार करा सकते हैं। बीमा के कागजात तैयार करने में हमारे लोग आपकी मदद करेंगे और बीमा क्लेम करने के लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। हमारी मदद से आधा घंटा के भीतर आप बीमा क्लेम करा तुरंत इलाज का लाभ उठा सकते हैं।
भगंदर मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है:
सुप्रास्फिंक्टेरिक फिस्टुला
एक्स्ट्रास्फिंक्टरिक फिस्टुला
इंटरस्फिंक्टेरिक फिस्टुला
ट्रांसफिंक्टेरिक फिस्टुला
भगंदर की सर्जरी में कितना खर्च आएगा यह सर्जरी के प्रकार, हॉस्पिटल का प्रकार, डॉक्टर का अनुभव और इलाज के दौरान मिलने वाली फैसिलिटी पर निर्भर करता है।
अंबरनाथ में एनल फिस्टुला का लेजर ऑपरेशन में 40-80 हजार रुपयों का खर्चा आता है। ओपन सर्जरी में अधिक खर्च आ सकता है।
कब्ज से बचकर, मल को मुलायम रखकर और मल त्याग में देरी न करके आप भगंदर के खतरे को कम कर सकते हैं। यदि क्रोहन रोग है या हाल ही में गुदा क्षेत्र की सर्जरी से गुजरे हैं तो आपको भगंदर होने का खतरा अधिक है। आंत्र सुचारू रूप से कार्य करें और मल मुलायम रहे इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएँ और नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दें।
भगंदर का लेजर ऑपरेशन के बाद रिकवरी बहुत जल्दी हो जाती है। सर्जरी के मात्र दो दिन बाद से ही मरीज अपना सामान्य काम कर सकता है। कम से कम दो सप्ताह तक बाइक चलाने या वजन उठाने से बचना चाहिए। यदि आप उचित देखभाल करते हैं और डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करते हैं, तो आप केवल तीन-चार सप्ताह में पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।
अंबरनाथ में हमारी क्लीनिक के अनुभवी प्रोक्टोलॉजिस्ट सर्जन भगंदर का 10+ वर्षों से सफल उपचार करते आ रहे हैं। हम लेजर प्रक्रिया द्वारा एनल फिस्टुला को ठीक करते हैं क्योंकि इसमें खतरा बिलकुल नहीं है और सर्जरी का सक्सेस रेट बहुत ज्यादा है।
एनल फिस्टुला के लेजर ऑपरेशन में ओपन सर्जरी की तरह मल असंयम या मांसपेशियों को नुकसान पहुँचने का खतरा नहीं होता है।
यदि भगंदर का आकार बहुत बड़ा है या बहुत अधिक फिस्टुला ट्रैक्ट हैं तो अन्य सर्जिकल प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा सकता है। भगंदर का लेजर ऑपरेशन किया जाता है यदि आपको है:
काम्प्लेक्स एनल फिस्टुला
हाई एनल फिस्टुला
आवर्तक भगंदर
सर्जरी के बाद भी आपको भगंदर हो सकता है। यह एक ऐसी जटिल स्थिति है जो सफल इलाज के बावजूद दोबारा से विकसित हो सकती है। इसे विकसित होने से रोकने के लिए आपको बचाव के टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
और पढ़ें
यदि भगंदर को प्रॉपर तरीके से ठीक नहीं किया गया तो उसी स्थान में या उसके आस-पास यह दोबारा विकसित हो सकता है। इसकी पुनरावृत्ति से बचने के लिए एक अनुभवी गुदा रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाना चाहिए।
अंबरनाथ में हम एडवांस उपकरणों की मदद से फिस्टुला ट्रैक्ट को खोजते हैं और उसके जड़ का पता लगाते हैं। भगंदर का कारण (जैसे क्रोहन रोग) पता लगाने के बाद इलाज की उचित प्रक्रिया को चुना जाता है।
अंबरनाथ की हमारे प्रोक्टोलॉजी क्लीनिक पिछले कई वर्षों से भगंदर का इलाज करती आ रही है। हमारा मकसद एक झंझट मुक्त अनुभव के साथ सबसे अच्छा इलाज प्रदान करना है। सफल इलाज के बाद भी हमारे स्वास्थ्य सलाहकार आपके संपर्क में रहते हैं और आपके पूर्ण स्वस्थ होने तक मुफ्त में सलाह प्रदान करते हैं।
अंबरनाथ के बेस्ट डॉक्टर से एनल फिस्टुला का लेजर ऑपरेशन कराना चाहते हैं तो अभी फ्री में फॉर्म फिल अप करें।