फ्री में सलाह लें

भगंदर के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है?

Book FREE Doctor Appointment

Arrow Icon
Arrow Icon

आंत के अंत और गुदा के पास की त्वचा के बीच जब एक छोटी सुरंग का निर्माण हो जाता है तो उसे भगंदर या एनल फिस्टुला कहते हैं।

भगंदर आमतौर पर गुदा क्षेत्र में संक्रमण के कारण होता है। हमारे गुदा के भीतर कई ग्रंथि होती हैं जो तरल पदार्थ का निर्माण करती हैं। जब इनमे अवरुद्धता आ जाती है तो वहां बैक्टीरिया का निर्माण होने लगता है। यह एक सूजे हुए पॉकेट की तरह नजर आता है, जिसे फोड़ा कहते हैं। इसके अंदर मवाद भरा होता है।

भगंदर का इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। सर्जरी के पहले आपको एंटीबायोटिक्स दवाओं का कोर्स दिया जा सकता है (यदि आपके भगंदर के आस-पास की त्वचा में संक्रमण है)

भगंदर के ऑपरेशन को फिस्टुलोटॉमी कहते हैं। ओपन सर्जरी के बाद आंत की मांसपेशियों को क्षति पहुँचने का खतरा अधिक होता है, इसलिए लेजर सर्जरी बेहतर विकल्प हो सकता है।

[the_ad id=”1962″]

चलिए जानते हैं कि आपके शहर में भगंदर का ऑपरेशन के लिए कितना खर्चा आएगा।

भगंदर के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है?

भगंदर के ऑपरेशन का खर्च ऑपरेशन के प्रकार पर निर्भर है। भगंदर की निम्न लोकप्रिय सर्जिकल प्रक्रियाओं का रेट है:

  • लेजर सर्जरी- Rs. 40,000 – Rs. 70,000
  • एनल फिस्टुला प्लग (AFP)- Rs. 55,000 – Rs. 80,000
  • ओपन सर्जरी- Rs. 20,000 – Rs. 80,000

भगंदर का लेजर ऑपरेशन अन्य प्रक्रियाओं के मुकाबले बेहतर परिणाम देता है। लेजर सर्जरी के बाद मल न रोक पाने जैसी कोई समस्या नहीं होती है और 2-3 हफ़्तों में रोगी पूरी तरह से रिकवर हो जाता है।

भगंदर के ऑपरेशन खर्च को प्रभावित करने वाले अन्य कारक

कुछ अन्य कारक भी फिस्टुला के सर्जिकल कॉस्ट को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे:

शहर

मेट्रो शहरों में भगंदर की सर्जरी का खर्च बढ़ जाता है। यहाँ कुछ निम्न शहरों में सर्जरी की कीमत बतलाई गई है:

शहर का नामऔसतन खर्चन्यूनतम खर्चअधिकतम खर्च
बंगलौरRs. 74,000Rs. 41,000Rs. 1,50,000
हैदराबादRs. 49,000Rs. 33,000Rs. 1,18,000
पुणेRs. 62,000Rs. 29,000Rs. 1,05,000
गुड़गांवRs. 60,000Rs. 35,000Rs. 95,000
मुंबईRs. 78,000Rs. 43,000Rs. 1,60,000
दिल्लीRs. 73,000Rs. 40,000Rs. 1,45,000
चेन्नईRs. 59,000Rs. 33,000Rs. 1,07,000
कोलकाताRs. 47,000Rs. 32,000Rs. 85,000
भुवनेश्वरRs. 58,000Rs. 34,000Rs. 1,00,000
पटनाRs. 53,000Rs. 31,000Rs. 92,900
चंडीगढ़Rs. 51,800Rs. 30,500Rs. 91,000
जयपुरRs. 55,000Rs. 32,200Rs. 1,00,000
नागपुरRs. 55,000Rs. 31,500Rs. 91,000
भोपालRs. 60,000Rs. 32,000Rs. 90,500
लखनऊRs. 55,000Rs. 31,000Rs. 1,05,000
अहमदाबादRs. 61,600Rs. 32,600Rs. 1,10,000
फरीदाबादRs. 59,000Rs. 31,800Rs. 92,800
इंदौरRs. 45,000Rs. 30,600Rs. 83,000
आगराRs. 63,000Rs. 32,000Rs. 85,000
कानपुरRs. 50,000Rs. 31,500Rs. 75,000
ग्वालियरRs. 55,000Rs. 31,000Rs. 95,000
लुधियानाRs. 44,000Rs. 30,000Rs. 84,000
कोच्चीRs. 65,000Rs. 32,000Rs. 96,000
कोयंबतूरRs. 55,000Rs. 31,000Rs. 1,00,000
नॉएडाRs. 62,000Rs. 32,000Rs. 1,05,000
गुंटूरRs. 50,000Rs. 25,000Rs. 80,600

जिस क्षेत्र या शहर में बहुत अस्पताल फिस्टुला की सर्जरी करते हैं वहां ज्यादा खर्च नहीं आता है।

हॉस्पिटल स्टे (Hospital stay)

सर्जरी के बाद रोगी के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर 1-2 दिन तक हॉस्पिटल में रुकने की सलाह दे सकते हैं। इससे सर्जरी का खर्च बढ़ सकता है।

भगंदर की लेजर सर्जरी के बाद हॉस्पिटल स्टे की जरूरत नहीं होती है।

डॉक्टर का अनुभव

जिस प्रोक्टोलॉजिस्ट को भगंदर की सर्जरी का अधिक अनुभव होता है वो अधिक चार्ज करता है। इसके बावजूद फिस्टुला का इलाज हमेशा एक अनुभवी डॉक्टर से ही कराना चाहिए।

हॉस्पिटल का सक्सेस रेट

जिस अस्पताल का सक्सेस रेट ज्यादा होता है उस हॉस्पिटल में फिस्टुला का ऑपरेशन कराने पर अधिक खर्च आ सकता है।

एनेस्थीसिया का प्रकार

भगंदर का ऑपरेशन के लिए आमतौर पर लोकल एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता है लेकिन, कुछ विशेष परिस्थिति में जनरल एनेस्थीसिया भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। जनरल एनेस्थीसिया का खर्च लोकल एनेस्थीसिया की तुलना में अधिक होता है।

लोकल एनेस्थीसिया के उपयोग से हॉस्पिटल स्टे का समय कम हो जाता है।

सुविधाएं

इलाज के दौरान रोगी को किसी प्रकार का झंझट न हो, सब कुछ दर्द रहित एवं आसान हो जाए, इसके लिए कई अस्पताल वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का इंतजाम करते हैं। अगर आप इन सुविधाओं का उपयोग करते हैं तो इसका खर्च ऑपरेशन के बिल में जुड़ जाता है।

निष्कर्ष

भगंदर का ऑपरेशन के खर्च को प्रभावित करने वाली सभी कारकों को मिलाकर देखें तो यह लगभग Rs. 40,000 से Rs. 1,55,000 के बीच पड़ता है।

अपने शहर में भगंदर का ऑपरेशन कराने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। शहर के सबसे अच्छे गुदा रोग विशेषज्ञ की टीम से हम आपका ऑपरेशन करवाते हैं और कई वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करते हैं, जैसे: फ्री आरामदायक कमरा, बेहतरीन भोजन, इंश्योरेंस पेपरवर्क में मदद, केयर टेकर, नो कॉस्ट EMI, फ्री कैब की सुविधा इत्यादि।

उचित बजट में फिस्टुला का सबसे अच्छा उपचार पाने के लिए आप हमें कॉल या अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

किसी भी स्वास्थ्य संबंधी चिंता के लिए डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लें

Arrow Icon
Arrow Icon

फिशर

expand icon

भगंदर

expand icon

बवासीर

expand icon